Home > Jamshedpur > साकची के डीसी ऑफिस समेत शहर में तीन जगह लगाया गया छाछ का स्टाल, डीआरडीए के निदेशक ने किया उद्घाटन

साकची के डीसी ऑफिस समेत शहर में तीन जगह लगाया गया छाछ का स्टाल, डीआरडीए के निदेशक ने किया उद्घाटन

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: शहर में तमिलनाडु की तर्ज पर अब छाछ के स्टाल लगाए जा रहे हैं। साकची में डीसी ऑफिस में मंगलवार को छाछ का स्टाल लगाया गया। इसका उद्घाटन डीआरडीए के निदेशक सौरभ कुमार सिन्हा ने किया। छाछ का यह स्टाल शहर के व्यवसायियों द्वारा लगाया जा रहा है। व्यवसाई गिरिधर मूल रूप से तमिलनाडु के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि तमिलनाडु में पानी की जगह मटके में छाछ रखकर पिलाया जाता है और वहीं की तर्ज पर अब जमशेदपुर में भी छाछ पिलाने का काम शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि डीसी ऑफिस के अलावा बिष्टुपुर थाना और एक्सएलआरआई में भी छाछ पिलाने का स्टाल लगाया गया है। इन तीनों स्टाल पर लोगों को पूरी गर्मी निशुल्क छाछ पिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोज इन तीनों स्टाल पर 50-50 लीटर छाछ रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि छाछ का स्टाल लगाने में रमाडा होटल, मद्रासी होटल और एक्सएलआरआई ने सहयोग किया।

इसे भी पढ़ें- नेशनल हाईवे पर डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने के लिए हटाया जाएगा अतिक्रमण, डीसी ने साकची में की मीटिंग

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

Leave a Reply