Home > Jamshedpur > काशीडीह में हिंदू महापंचायत में पहुंचे BJP के वरिष्ठ नेता पूर्व CM बाबूलाल मरांडी व MLA सरयू राय, भाजपा में गुटबाजी उजागर

काशीडीह में हिंदू महापंचायत में पहुंचे BJP के वरिष्ठ नेता पूर्व CM बाबूलाल मरांडी व MLA सरयू राय, भाजपा में गुटबाजी उजागर

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : काशीडीह में हुए बवाल में जेल में बंद भाजपा नेता अभय सिंह को लेकर काशीडीह में रविवार को आयोजित हिंदू महापंचायत में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी पहुंचे हैं। लाल मरांडी ने कहा है कि जमशेदपुर के लोग अभय सिंह को रिहा कराने के लिए जो भी आंदोलन तय करेंगे। भाजपा उसके साथ है। साथ ही उन्होंने मांग की है कि सरकार इस मामले की सीबीआई या हाई कोर्ट के सिटिंग जज से जांच कराए। बाबूलाल मरांडी के अलावा भाजपा नेता दिनेशानंद गोस्वामी और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय भी इस हिंदू महापंचायत में पहुंचे हैं। लेकिन, इस हिंदू महापंचायत में भाजपा के अंदर की गुटबाजी उभरकर सामने आ गई है। महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव सांसद विद्युत वरण महतो समेत कई बड़े नेताओं ने इस हिंदू महापंचायत से किनाराकशी की है। यह नेता हिंदू महा पंचायत में नहीं पहुंचे हैं। भाजपा के पूर्व सीएम रघुवर दास ने भी इस हिंदू महापंचायत से किनाराकशी की है। इन सभी बड़े नेताओं के हिंदू महापंचायत में नहीं पहुंचने की हर तरफ चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि इस मुद्दे पर पहले से ही बात भाजपा में आपस में मतभेद हैं।‌ पूर्व सीएम रघुवर दास का अभय सिंह के मुद्दे पर अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है। हिंदू महापंचायत में बोलते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जिला प्रशासन इस मामले में गलत कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता अभय सिंह को गलत तरीके से जेल भेजा गया है। प्रशासन उनको अविलंब रिहा करे। भाजपा नेताओं ने अभय सिंह को लेकर आंदोलन की भी चेतावनी दी है।
शास्त्रीनगर की घटना में अभयसिंह को जेल भेजे जाने के खिलाफ हिंदूवादी नेताओं ने काशीडीह में आयोजित की हिंदू महापंचायत
शास्त्रीनगर की घटना में अभय सिंह को जेल भेजे जाने के खिलाफ हिंदूवादी नेता एकजुट होने लगे हैं। हिंदूवादी नेताओं ने काशीडीह में हिंदू महापंचायत आयोजित की। इस हिंदू महापंचायत में बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद समेत अन्य हिंदूवादी संगठनों के नेता पहुंचे। सभी ने शास्त्रीनगर की घटना में भाजपा नेता अभय सिंह को जेल भेजने के मामले में जिला प्रशासन को कोसा और कहा कि अब मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति नहीं चलेगी। सभी ने मांग की कि भाजपा नेता अभय सिंह को फौरन रिहा किया जाए।
इसे भी पढ़ें-शास्त्री नगर में बवाल कराने के आरोप में जेल में बंद भाजपा नेता अभय सिंह से मिलने पहुंचे भाजपा विधायक दल के नेता पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप