Home > Jamshedpur > अधिवक्ता चंदन चौबे को हथकड़ी लगाने वाले पुलिसकर्मी पर कार्रवाई नहीं हुई तो गुरुवार को भी कोर्ट में रहेगी हड़ताल

अधिवक्ता चंदन चौबे को हथकड़ी लगाने वाले पुलिसकर्मी पर कार्रवाई नहीं हुई तो गुरुवार को भी कोर्ट में रहेगी हड़ताल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर कोर्ट के अधिवक्ता चंदन चौबे को हथकड़ी लगा कर न्यायालय में पेश करने और जेल भेजने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को बारहद्वारी स्थित कोर्ट परिसर में प्रदर्शन करने के बाद अधिवक्ताओं ने साकची स्थित डीसी ऑफिस में भी प्रदर्शन किया और डीसी को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में कहा गया है कि अगर 12 घंटे के अंदर अधिवक्ता चंदन चौबे को हथकड़ी लगाने वाले पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई नहीं हुई तो गुरुवार को भी हड़ताल रहेगी। अधिवक्ता जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लाला अजीत कुमार अंबस्ट के नेतृत्व में डीसी ऑफिस पहुंचे थे। उनके साथ अक्षय कुमार झा, तापस कुमार मित्र, त्रिलोकी नाथ ओझा, रंजन धारी सिंह, विनोद कुमार मिश्र, अमित कुमार, अमित कुमार सिंह, परमजीत कुमार श्रीवास्तव, संजय राय, रविंद्र कुमार, नवीन प्रकाश, संजीव कुमार झा, विद्युत नंदी, आशीष दत्ता, सुभाष सिंह, नवीन प्रकाश, चेतन प्रकाश, चंदन कुमार यादव, राजीव रंजन, रविंद्र ठाकुर आदि मौजूद थे। इससे पहले कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं ने एक मीटिंग भी की और इसी मीटिंग में हड़ताल का फैसला लिया गया। गौरतलब है कि इस मामले को लेकर बुधवार को भी अधिवक्ता काम से विरत रहे। अधिवक्ताओं का कहना है कि वह मामले की शिकायत राज्यपाल और मुख्यमंत्री से भी करेंगे।
इसे भी पढ़ें- शास्त्री नगर के बवाल मामले में अधिवक्ता चंदन दुबे को हथकड़ी लगाकर कोर्ट में पेश करने व जेल भेजने के मामले में अधिवक्ताओं ने की हड़ताल

You may also like
Jamshedpur Diwali : जमशेदपुर में बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर शिकंजा, सुंदरनगर में आधा दर्जन दुकानों की जांच
Jamshedpur Karvachauth : जमशेदपुर में करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का इंतजार; पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत+VDO
Kadma Police station: कदमा थाना में ग्रामीणों का हंगामा, बोड़ाम के दो युवकों की रिहाई की मांग पर धरना
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित

Leave a Reply