Home > Crime > शास्त्री नगर के बवाल मामले में अधिवक्ता चंदन दुबे को हथकड़ी लगाकर कोर्ट में पेश करने व जेल भेजने के मामले में अधिवक्ताओं ने की हड़ताल

शास्त्री नगर के बवाल मामले में अधिवक्ता चंदन दुबे को हथकड़ी लगाकर कोर्ट में पेश करने व जेल भेजने के मामले में अधिवक्ताओं ने की हड़ताल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में हुए बवाल के मामले में अधिवक्ता चंदन दुबे को जेल भेजने और हथकड़ी लगाकर कोर्ट में पेश करने के मामले के विरोध में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर दी है। जमशेदपुर कोर्ट में अधिवक्ताओं ने बुधवार को हड़ताल का ऐलान किया। हड़ताल का ऐलान करने के बाद अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं की मांग है कि जिन पुलिसकर्मियों ने अधिवक्ता चंदन दुबे को हथकड़ी लगाई है। उन पर कार्रवाई की जाए। अधिवक्ता को हथकड़ी लगाना सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का उल्लंघन है।अधिवक्ताओं का कहना है कि अधिवक्ता चंदन दुबे के साथ न्याय नहीं किया गया। उन्हें गलत तरीके से शास्त्री नगर के मामले में जेल भेजा गया है। वह कुछ लोगों को लेकर एसपी ऑफिस में ज्ञापन देने गए थे और वहीं से उन्हें पकड़ लिया गया और 24 घंटे थाने में बैठाए रखा गया और इसके बाद जेल भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें- झामुमो नेता बाबर खान ने शास्त्री नगर दंगे की जांच रिटायर्ड जज से कराने की उठाई मांग, बोले- पीड़ित परिवारों को दिया जाए मुआवजा

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप