Home > Jamshedpur > झामुमो नेता बाबर खान ने शास्त्री नगर दंगे की जांच रिटायर्ड जज से कराने की उठाई मांग, बोले- पीड़ित परिवारों को दिया जाए मुआवजा

झामुमो नेता बाबर खान ने शास्त्री नगर दंगे की जांच रिटायर्ड जज से कराने की उठाई मांग, बोले- पीड़ित परिवारों को दिया जाए मुआवजा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में हुए दंगे की जांच रिटायर्ड जज से कराने की मांग उठ रही है। यह मांग मंगलवार को झामुमो नेता बाबर खान ने उठाई है। बाबर खान झामुमो के केंद्रीय महासचिव हैं। उन्होंने कहा कि शास्त्री नगर में दंगा कराने की पूरी घटना प्रायोजित थी। इसमें मस्जिद को नुकसान पहुंचाया गया। उन्होंने सवाल किया कि धारा 144 लगाकर गरीबों की दुकानें उजाड़ी गई हैं। शास्त्री नगर में खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने वाले लोग कौन हैं। इसकी भी जांच की जाए। उन्होंने कहा कि शास्त्री नगर के लोगों का करोड़ों का नुकसान किया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जाए। जिला प्रशासन ने शास्त्री नगर में बवाल को रोकने के लिए काफी सूझबूझ से काम लिया। बाबर खान ने कहा कि मामले की जांच में सामने आया है कि रामनवमी के झंडे में किसी भी प्रकार का मांस नहीं बांधा गया था। एक दुकानदार ने मुर्गे की पचौनी तार से लटकाई गई थी। वह हमेशा ऐसा करता था। इसी को आधार बनाकर जमशेदपुर को दंगे की आग में झोंकने की साजिश रची गई। उन्होंने कहा कि इस मामले में कई गरीब और बेकसूर लोग जेल भेजे गए हैं। इनकी रिहाई के लिए फ्रंट काम करेगा। उन्होंने जिला प्रशासन से कहा कि दोषी को दंड मिले और निर्दोष को न्याय दिया जाए।
इसे भी पढ़ें- शास्त्री नगर में बवाल के मामले में 61 लोग गिरफ्तार, भाजपा नेता अभय सिंह समेत 119 नामजद 1200 अज्ञात पर एफआईआर

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO