Home > Crime > बिरसानगर के काली मंदिर के पास पहाड़ी पर घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए 4 बदमाशों को पुलिस ने पकड़ कर भेजा जेल, दोनाली कट्टा बरामद

बिरसानगर के काली मंदिर के पास पहाड़ी पर घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए 4 बदमाशों को पुलिस ने पकड़ कर भेजा जेल, दोनाली कट्टा बरामद

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिरसा नगर थाना क्षेत्र के काली मंदिर के पास पहाड़ी पर रंगदारी की घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए 4 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह बदमाश पहाड़ी पर बैठकर नशा कर रहे थे और किसी से रंगदारी मांगने की योजना बना रहे थे। इन बदमाशों में बिरसानगर जोन नंबर 4 का रहने वाला राकेश कुमार सिंह उर्फ कटप्पा, बिरसानगर जोन नंबर 6 का रहने वाला सूरज लोहार उर्फ लादेन, बिरसानगर जोन नंबर 3 का रहने वाला मोहित और सिदगोड़ा के विद्यापति नगर लोहार बस्ती का रहने वाला रवि दास उर्फ चमरू शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने दो नाली अवैध देशी कट्टा, पांच कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। गोलमुरी में एएसपी ला एंड आर्डर सुमित अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मंगलवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सूरज लोहार और राकेश कुमार सिंह उर्फ कटप्पा का अपराधिक इतिहास है। सूरज लोहार आजाद नगर थाना से और राकेश कुमार सिदगोड़ा थाना से पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें – शास्त्री नगर में रामनवमी के झंडे में नहीं तार में बांधी गई थी मुर्गे की पचौनी, लोगों ने शहर का माहौल बिगाड़ने को उड़ा दी थी अफवाह, जांच में आया सामने

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO