Home > Jamshedpur > फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले उबैद अख्तर नामक युवक पर डीसी के आदेश पर कदमा थाना में दर्ज हुई एफआईआर

फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले उबैद अख्तर नामक युवक पर डीसी के आदेश पर कदमा थाना में दर्ज हुई एफआईआर

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में असामाजिक तत्वों के द्वारा बवाल करने के बाद जिला प्रशासन सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रख रहा है। डीसी विजया जाधव के आदेश पर उबेद अख्तर नामक युवक पर कदमा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह एफआईआर मंगलवार को दर्ज कराई गई। एफआईआर डीसी के निर्देश पर कार्यपालक दंडाधिकारी निशा कुमारी ने दर्ज कराई है। उबैद अख्तर ने फेसबुक पर एक धर्म व समुदाय के प्रति आपत्तिजनक और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर पोस्ट की थी। डीसी विजया जाधव ने जिले वासियों से अपील की है कि वह शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और सोशल मीडिया पर किसी भी तरह का भड़काऊ पोस्ट ना करें।

इसे भी पढ़ें – शास्त्री नगर में बवाल के मामले में 61 लोग गिरफ्तार, भाजपा नेता अभय सिंह समेत 119 नामजद 1200 अज्ञात पर एफआईआर

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत