Home > Crime > एमजीएम अस्पताल के पार्किंग परिसर के पास मिला एक अज्ञात शव, कुत्तों ने नोच डाला, एमजीएम अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही आई सामने

एमजीएम अस्पताल के पार्किंग परिसर के पास मिला एक अज्ञात शव, कुत्तों ने नोच डाला, एमजीएम अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही आई सामने

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में प्रबंधन की लापरवाही के चलते रोज कोई न कोई कारनामा सामने आता है। बुधवार को अस्पताल के एंबुलेंस पार्किंग के पास एक अज्ञात शव पड़ा मिला। इस शव को कुत्तों ने नोच दिया था। अस्पताल के ना तो किसी डॉक्टर ना ही किसी स्टाफ की नजर इधर पड़ी कि वह इस अज्ञात शव का निपटारा करता। होमगार्ड के जवानों को जब शव की जानकारी हुई तो उन्होंने एमजीएम अस्पताल के प्रबंधन को इसकी जानकारी दी। तब अस्पताल के स्टाफ वहां पहुंचे और कुत्तों को भगाकर शव को वहां से हटाया गया। होमगार्ड के जवानों का कहना है कि जिस व्यक्ति का शव है वह अस्पताल परिसर में ही रहता था। उसकी बुधवार की सुबह मौत हो गई थी। उसके बाद कुत्ते शव के पास पहुंचे और उसे नोच रहे थे। इसके पहले भी अस्पताल में लावारिस शव को चूहों द्वारा नोच डालने की घटना हुई थी।
इसे भी पढ़ेंएमजीएम अस्पताल के शव गृह में पड़ी हुई हैं कई लावारिस लाशें, पुलिस नहीं करा रही अंतिम संस्कार, बदबू से मरीजों का बुरा हाल

You may also like
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply