Home > Health > एमजीएम अस्पताल के शव गृह में पड़ी हुई हैं कई लावारिस लाशें, पुलिस नहीं करा रही अंतिम संस्कार, बदबू से मरीजों का बुरा हाल

एमजीएम अस्पताल के शव गृह में पड़ी हुई हैं कई लावारिस लाशें, पुलिस नहीं करा रही अंतिम संस्कार, बदबू से मरीजों का बुरा हाल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल के शव गृह में चार लावारिस लाश पड़ी हुई हैं। लावारिस लाश का अंतिम संस्कार नहीं किया जा रहा है। लावारिस लाशों के रखे होने से शव गृह में और शव रखने की जगह नहीं है। इससे नए आने वाले शवों को रखने में दिक्कत हो रही है। पुराने शव बदबू करने लगे हैं। इससे मरीजों को भी दिक्कत हो रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस शव का अंतिम संस्कार कराए। ताकि, किसी तरह की मरीजों को दिक्कत नहीं हो और जो नए शव आ रहे हैं। उनको रखा जा सके। एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक ने बताया कि उन्होंने इस मामले में साकची थाना को पत्र भी लिखा है। लेकिन, अभी तक पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अस्पताल अधीक्षक ने डीसी से भी मामले की शिकायत की है।
इसे भी पढ़ें- टाटा मोटर्स द्वारा 3 अप्रैल को लिए गए ब्लॉक क्लोजर पर उठा सवाल, बुलंद होने लगे बगावत के सुर कर्मचारियों ने डीएलसी से की शिकायत

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply