Home > Crime > कपाली ओपी के तमोलिया में एक युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

कपाली ओपी के तमोलिया में एक युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या


न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के कपाली ओपी के तमोलिया में 22 वर्षीय युवक कृष्णा मंडल ने सोमवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने कृष्णा को फौरन फंदे से उतारा और एमजीएम अस्पताल लेकर गए। जहां कृष्णा को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कृष्णा ने फांसी क्यों लगाई परिजन कुछ नहीं बता पा रहे हैं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताते हैं कि कृष्णा अचानक अपने कमरे में गया और आनन-फानन फांसी लगा ली। जब इसका परिजनों को पता चला उन्होंने उसे उतारा और एमजीएम अस्पताल ले गए थे, जहां उसे मृत घोषित किया गया।
इसे भी पढ़ें- सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के कोर्ट परिसर में हत्यारोपी नवीन सिंह पर फायरिंग के मामले में पुलिस पर लगा मुख्य आरोपी हरप्रीत को बचाने का आरोप

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप