Home > Jamshedpur > साकची में भाजपा कार्यालय के सामने कांग्रेसियों के प्रदर्शन से भड़के भाजपा के जिला अध्यक्ष गुंजन यादव, तारीख तय कर आने पर स्वागत करने की दी धमकी+ वीडियो

साकची में भाजपा कार्यालय के सामने कांग्रेसियों के प्रदर्शन से भड़के भाजपा के जिला अध्यक्ष गुंजन यादव, तारीख तय कर आने पर स्वागत करने की दी धमकी+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची में शनिवार को भाजपा कार्यालय के सामने कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया था। यह प्रदर्शन राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द करने के विरोध में हुआ था। इस प्रदर्शन से भाजपा के जिला अध्यक्ष गुंजन यादव भड़क गए हैं। गुंजन यादव ने साकची स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कांग्रेसियों को धमकी तक दे डाली। उन्होंने कहा कि जिन कांग्रेसियों ने शनिवार को भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया था। उनको कोई नहीं जानता। बस्ती के लोग भी उन्हें नहीं पहचानते।

गुंजन यादव ने कहा कि अगर प्रदर्शन करना है तो बता कर आइए। एक तारीख तय कर लीजिए। फिर देखिए भाजपा कार्यालय में आपका कैसा स्वागत होता है। गुंजन यादव ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे को भी चुनौती दी कि अपने ऐसे नेताओं को रोकें।

वरना बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस के कार्यालय तिलक पुस्तकालय में भाजपा के कार्यकर्ता पहुंचेंगे और चुनौती देंगे।
इसे भी पढ़ें-करनडीह में कांग्रेसियों ने निकाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शव यात्रा, दर्ज कराया विरोध

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply