Home > Jamshedpur > करनडीह में कांग्रेसियों ने निकाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शव यात्रा, दर्ज कराया विरोध

करनडीह में कांग्रेसियों ने निकाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शव यात्रा, दर्ज कराया विरोध


न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : करनडीह में कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शव यात्रा निकाली। यह शोभायात्रा कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के निर्देश पर निकाली गई। कांग्रेस पार्टी के ग्रामीण इलाकों के प्रभारी अजय मंडल और प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर के नेतृत्व में राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने को लेकर शव यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया गया। यह शव यात्रा करनडीह चौक से खास महल तक निकाली गई। आशीष ठाकुर ने बताया कि अडानी और अंबानी के बारे में लोकसभा में राहुल गांधी ना बोल पाएं इसी को लेकर उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा के इस कृत्य का लगातार विरोध करती रहेगी। कांग्रेस पार्टी के ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवेश राज ने कहा कि राहुल गांधी का संघर्ष जारी रहेगा। कांग्रेसी कार्यकर्ता उनके साथ हैं। इस मौके पर सुबोध सिंह सरदार, सविता राय, आशीष ठाकुर, रंजीत सिंह, भरत सिंह आदि मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें- मानगो के गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे कांग्रेसियों ने किया संकल्प सत्याग्रह

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील