Home > Crime > उत्पाद विभाग ने बर्मामाइंस, गोविंदपुर, बिरसानगर, परसूडीह और बागबेड़ा इलाके में छापामारी कर बरामद की 140 लीटर अवैध शराब

उत्पाद विभाग ने बर्मामाइंस, गोविंदपुर, बिरसानगर, परसूडीह और बागबेड़ा इलाके में छापामारी कर बरामद की 140 लीटर अवैध शराब

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उत्पाद विभाग ने बर्मामाइंस के भक्ति नगर, गोविंदपुर थाना क्षेत्र के घोड़ाबांधा, बिरसा नगर थाना क्षेत्र के बिरसा नगर बस्ती, परसुडीह थाना क्षेत्र के घाघीडीह और बागबेड़ा के प्रधान टोला में छापामारी की। रविवार को हुई छापामारी में 140 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई है। 5 अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह 5 अवैध शराब विक्रेता छापामारी के दौरान फरार हो गए थे। इनकी तलाश की जा रही है।
इसे भी पढ़ें- रामनवमी को लेकर मानगो में बनाए जाएंगे चार चेक पोस्ट, डीसी ने किया निरीक्षण, रोड नंबर 1 में बने अवैध जिम की होगी जांच

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश