Home > Crime > गोलमुरी के केबल कंपनी के पास अनियंत्रित मिनी ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर तीन घायल, ट्रक जब्त

गोलमुरी के केबल कंपनी के पास अनियंत्रित मिनी ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर तीन घायल, ट्रक जब्त

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : गोलमुरी में केबल कंपनी के पास शनिवार को एक अनियंत्रित तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में बाइक सवार बर्मामाइंस के भक्ति नगर के रहने वाले 20 वर्षीय शिवा देख देशमुख, 17 वर्षीय शमा और शिवा की बहन घायल हो गई हैं। शमा और शिवा को हल्की चोट आई है। जबकि, शिवा की बहन की स्थिति गंभीर है। उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया है। बताते हैं कि शिवा अपनी बहन और बहन की सहेली शमा को बाइक से लेकर मैट्रिक की परीक्षा दिलाने सिदगोड़ा के हिंदुस्तान मित्र मंडल जा रहा था। केबल कंपनी के पास पीछे से मिनी ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
इसे भी पढ़ें-कानपुर पुलिस ने बिष्टुपुर के असलहा कारोबारी कमलजीत सिंह के बेटे सिमरपाल को किया गिरफ्तार, अमानत में खयानत का लगाया आरोप

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत