Home > Crime > कानपुर पुलिस ने बिष्टुपुर के असलहा कारोबारी कमलजीत सिंह के बेटे सिमरपाल को किया गिरफ्तार, अमानत में खयानत का लगाया आरोप

कानपुर पुलिस ने बिष्टुपुर के असलहा कारोबारी कमलजीत सिंह के बेटे सिमरपाल को किया गिरफ्तार, अमानत में खयानत का लगाया आरोप


न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कानपुर पुलिस ने बिष्टुपुर के असलहा कारोबारी कमलजीत सिंह के बेटे सिमर पाल सिंह को गिरफ्तार किया है। कानपुर पुलिस ने कमलजीत सिंह के घर पर छापामारी कर शनिवार को सिमर पाल को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मेडिकल जांच कराई गई। इसके बाद कोर्ट में पेश किया गया है। कानपुर पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद सिमर पाल सिंह का ट्रांजिट रिमांड लिया और उसे कानपुर लेकर चली गई। बताते हैं कि कमलजीत की बिष्टुपुर चौक रीगल बिल्डिंग में बंदूक की दुकान है। कानपुर के गुरदीप सिंह ने कमलजीत सिंह और शिवपाल सिंह के खिलाफ अमानत में खयानत करने का मामला कानपुर के कोहना थाने में दर्ज कराया था। इस मामले में कमलजीत सिंह के कानपुर स्थित आवास की कुर्की भी की जा चुकी है। इन दोनों मामले में कमलजीत सिंह और सिमरपाल फरार चल रहे थे। कानपुर पुलिस को पता चला कि यह लोग बिष्टुपुर में छिपे हुए हैं। इस पर छापामारी की गई और इन्हें गिरफ्तार किया गया। बताते हैं कि कमलजीत सिंह ने और सिमर पाल सिंह ने गुरदीप सिंह से बंदूक की दुकान खोलने का ट्रेडिंग लाइसेंस दिलवाने के नाम पर साढ़े 9 लाख रुपए लिए थे और बाद में रुपए वापस करने में आनाकानी करने लगे। इसके बाद 30 जनवरी साल 2010 को कमलजीत सिंह और उनके बेटे सिमरजीत सिंह के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में अब जाकर कार्रवाई हुई है।
इसे भी पढ़ें-कपाली के मिल्लत नगर में जमीन विवाद में बेटे ने पिता पर राड से कर दिया हमला, गंभीर हालत में एमजीएम में भर्ती

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO

Leave a Reply