Home > Jamshedpur > राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेसियों ने साकची में भाजपा के जिला कार्यालय के सामने फूंका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला

राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेसियों ने साकची में भाजपा के जिला कार्यालय के सामने फूंका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मोदी सरनेम मामले में कोर्ट से 2 साल की सजा मिलने के बाद राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता खत्म कर दी गई है। इससे कांग्रेसी आक्रोशित हैं। शनिवार को कांग्रेसियों ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रिंस सिंह के नेतृत्व में साकची में भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। कांग्रेसी जुलूस की शक्ल में भाजपा कार्यालय के सामने एकत्र हुए। यहां जमकर नारेबाजी की गई।

प्रिंस सिंह, सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रिंस सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी। देश को आजाद कराया। उन्होंने कहा कि हम गोरों से भी लड़े थे और उन्हें भगाया था। अब चोरों से भी लड़ेंगे। गौरतलब है कि कांग्रेसियों ने शुक्रवार को भी साकची गोल चक्कर पर धरना- प्रदर्शन और पुतला दहन किया था।
इसे भी पढ़ें –साकची में कांग्रेसियों ने चलाया हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा अभियान +वीडियो

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply