Home > Crime > मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर में उत्पाद विभाग ने छापामारी कर पकड़ी अवैध विदेशी शराब, पोटका में भी हुई छापामारी

मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर में उत्पाद विभाग ने छापामारी कर पकड़ी अवैध विदेशी शराब, पोटका में भी हुई छापामारी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर में उत्पाद विभाग ने बुधवार को अवैध शराब की तलाश में छापामारी की है। इस छापामारी में बड़े पैमाने पर अवैध शराब बरामद की गई है। यही नहीं पोटका के समरसाई और कोराडीह तथा कोवाली के पालीडीह में भी छापामारी हुई है। एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार भी किया गया है। अवैध शराब बेचने वाले 2 लोग फरार हो गए। उनके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छापामारी में 41.25 लीटर अवैध विदेशी शराब और 14.10 लीटर बीयर बरामद हुई है।
इसे भी पढ़ें-टाटा मोटर्स की बस में टाटा मोटर्स कर्मचारी की अचानक मौत पर उठे सवाल, तनाव में ड्यूटी कर रहे कर्मचारी, साल भर से बंद है डाइट फूड

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO