Home > Crime > टेल्को में ताला तोड़कर तीन लाख रुपए की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

टेल्को में ताला तोड़कर तीन लाख रुपए की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के बारी नगर में साबरी चौक की रहने वाली नाजिश आफरीन के पिता के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने घर से तीन लाख रुपये कीमत से अधिक के जेवरात पार कर लिए हैं। घटना की जानकारी गुरुवार को पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना 26 फरवरी से लेकर 5 मार्च के बीच की है। नाजिश आफरीन अपने पिता के घर की साफ सफाई करने पहुंची थी। तो देखा कि अलमारी का ताला टूटा है और उसमें रखे सोने के गले के हार के अलावा सोने की 7 अंगूठी गायब है। नाजिश आफरीन ने बताया कि उसके पिता पिछले साल दिसंबर में घर में ताला लगा कर बाहर घूमने चले गए हैं। इस बीच वह हर हफ्ते पिता के घर जाकर घर की साफ सफाई करती है। 26 फरवरी को वह साफ सफाई करने गई थी। तब सब कुछ ठीक-ठाक था। 6 मार्च को वह पहुंची तो देखा दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। नाजिश आफरीन ने पुलिस को बताया कि उनके घर के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरे देखे तो सब कुछ साफ हो जाएगा कि आखिर किसने जेवरात की चोरी की है। टेल्को पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें-आपसी सहमति को लव जिहाद कहना गलत, कदमा की घटना पर बोले झामुमो नेता बाबर खान

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply