Home > Crime > मानगो थाना पुलिस ने समता नगर में बिजली चोरी के केस में फरार आरोपी के घर चिपकाया इश्तिहार

मानगो थाना पुलिस ने समता नगर में बिजली चोरी के केस में फरार आरोपी के घर चिपकाया इश्तिहार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना पुलिस ने शनिवार को समता नगर में बिजली चोरी के केस के फरार आरोपी के घर इश्तहार चिपकाया है। आरोपी रवि कुमार इस मामले में साल 2014 से फरार है। उस पर साल 2014 में बिजली चोरी का केस हुआ था। रवि कुमार के घर बिजली चोरी पकड़ी गई थी। उसके बाद बिजली विभाग के जेई के आवेदन पर रवि कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। यह केस स्पेशल जज ईएस जमशेदपुर के यहां चल रहा है। इस मामले में अभी तक रवि कुमार कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ है। कोर्ट के आदेश पर मानगो थाना पुलिस ने यह इश्तिहार चिपकाया और आसपास यह ऐलान कराया गया कि रवि कुमार जहां भी है, वह कोर्ट में हाजिर हो। वरना, उनके घर की कुर्की जब्ती की जाएगी।
इसे भी पढ़ें-डीसी व एसएसपी ने होली व शबे बरात को लेकर की शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण पर्व मनाने की बनी रणनीति

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO

Leave a Reply