Home > Crime > बर्मामाइंस के गाढाबासा के रहने वाले सिक्योरिटी गार्ड ने पारिवारिक विवाद में काट ली हाथ की नस, किया आत्महत्या का प्रयास

बर्मामाइंस के गाढाबासा के रहने वाले सिक्योरिटी गार्ड ने पारिवारिक विवाद में काट ली हाथ की नस, किया आत्महत्या का प्रयास

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर ‌: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के गाढ़ाबासा के रहने वाले सिक्योरिटी गार्ड देव ने पारिवारिक विवाद में अपने हाथ की नस काट ली है। हाथ की नस काट कर उसने आत्महत्या की कोशिश की। उसकी मां ने फौरन देव को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी में देव का इलाज चल रहा है। बताते हैं कि देव का पिता धर्मेंद्र जैन बस का ड्राइवर है। वह अपनी पत्नी से अक्सर लड़ाई झगड़ा करता रहता है। धर्मेंद्र जैन ने देव से कहा कि वह अपने माता और पिता में से एक को चुन ले और उसी के साथ रहे। इसी बात को लेकर देव मानसिक तनाव में था और उसने बुधवार को हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की है।
इसे भी पढ़ें –सांसद विद्युत वरण महतो के प्रयास से पारडीह काली मंदिर से बालिगुमा तक डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर का एनएचएआई ने जारी किया टेंडर

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO