Home > Crime > बागबेड़ा में अनियंत्रित डंपर ने कार को मारी टक्कर, एक की मौत तीन हुए घायल

बागबेड़ा में अनियंत्रित डंपर ने कार को मारी टक्कर, एक की मौत तीन हुए घायल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के डीबी रोड चौक पर रविवार की देर रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने एक कार को जोरदार टक्कर मारी। इस सड़क हादसे में छोटू नामक एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 3 लोग घायल हुए हैं। इन तीनों को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है। वहां इनका इलाज चल रहा है। बताते हैं कि कार सवार चार युवक देवघर से लौट रहे थे। तभी डीबी रोड पर उन्हें सामने से डंपर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ड्राइवर डंपर लेकर वहां से फरार हो गया। इस दुर्घटना में मृत छोटू शादीशुदा है। उसकी उम्र 40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। उसका एक बेटा और एक बेटी है। इसके अलावा बागबेड़ा के रोड नंबर 5 का रहने वाला पिंटू व मंटू और गम्हरिया का रहने वाला टुन्ना घायल हैं। टुन्ना बागबेड़ा रोड नंबर 3 में किराए पर रहता है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। डंपर चालक की तलाश की जा रही है।
इसे भी पढ़ें-सियासी सूरमाओं ने शुरू की जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के राजनीतिक दंगल की तैयारी, जोड़-तोड़ शुरू

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स