Home > Crime > रंगदारी मांगने के मामले में बिल्डर ने केस दर्ज कराने वाले को दी 10 करोड़ रुपए की मानहानि की धमकी, जांच से पहले ही कर दिया खुद के निर्दोष होने का ऐलान

रंगदारी मांगने के मामले में बिल्डर ने केस दर्ज कराने वाले को दी 10 करोड़ रुपए की मानहानि की धमकी, जांच से पहले ही कर दिया खुद के निर्दोष होने का ऐलान

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : स्टील सिटी नर्सिंग होम के संचालक प्रवीर पटेल से कथित तौर पर हथियार दिखाकर रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी बिल्डर बुद्धदेव गिरी ने मानहानि का केस करने की धमकी दी है। बुद्धदेव गिरी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि उनके खिलाफ केस दर्ज होने से उनके सम्मान को ठेस पहुंची है। इसलिए वह केस दर्ज कराने वाले स्टील सिटी नर्सिंग होम के संचालक प्रवीर पटेल के खिलाफ 10 करोड़ रुपए की मानहानि का दावा करेंगे। गौरतलब है कि प्रवीर पटेल ने बिष्टुपुर थाने में बिल्डर बुद्धदेव गिरी पर हथियार दिखाकर रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया था। बिल्डर का कहना है कि साल 2019 में प्रवीर पटेल ने सीएच एरिया रोड नंबर 4 में 5 करोड़ 65 लाख रुपए में 2 फ्लैट खरीदा था। 70% राशि का भुगतान किया था। प्रवीर पटेल ने इंटीरियर में बदलाव की बात कही थी। वह फ्लैट का पिलर तोड़ रहे थे। लेकिन उन्होंने काम रुकवा दिया था। बाद में बिष्टुपुर थाने में दोनों पक्ष में समझौता भी हुआ था। लेकिन अब प्रवीर पटेल ने बिल्डर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उधर बिष्टुपुर थाना पुलिस इस मामले में जांच में जुटी हुई है। जानकारों का कहना है कि हमेशा आरोपी आरोपों से नकारता रहा है। अब पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा कि इस मामले की सच्चाई क्या है। इस मामले में आरोपी को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुद को निर्दोष घोषित करने का ऐलान कहने करने से पहले पुलिस की जांच का इंतजार करना चाहिए था।

इसे भी पढ़ें- बागबेड़ा में अनियंत्रित डंपर ने कार को मारी टक्कर, एक की मौत तीन हुए घायल

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply