Home > Crime > साकची में धालभूम क्लब के पास कार ने बाइक को मारी टक्कर दो युवक घायल

साकची में धालभूम क्लब के पास कार ने बाइक को मारी टक्कर दो युवक घायल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची में धालभूम क्लब के पास एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में काशीडीह का रहने वाला कुश तिवारी और एक अन्य युवक घायल हो गया है। कुश तिवारी को ज्यादा चोट आई है। जबकि दूसरे युवक को मामूली चोट आई है। कुश तिवारी को इलाज के लिए साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताते हैं कि वह परीक्षा देने जा रहा था तब हादसा हुआ। साकची थाने की पीसीआर वैन ने घायल को एमजीएम अस्पताल पहुंचा। जानकारी मिलने के बाद परिजन भी एमजीएम अस्पताल पहुंचे। एमजीएम अस्पताल में परिजनों की डॉक्टरों से कहासुनी हो गई। इसके बाद परिजन घायल को लेकर टीएमएच चले गए। टीएमएच में घायल का इलाज हो रहा है।
इसे भी पढ़ें-केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के निजी सहायक के बड़े बेटे ने टेल्को में फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply