Home > Crime > केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के निजी सहायक के बड़े बेटे ने टेल्को में फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के निजी सहायक के बड़े बेटे ने टेल्को में फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के निजी सहायक शिवकुमार के बड़े बेटे रोहित कुमार ने मंगलवार की सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। ‌रोहित ने टेल्को थाना क्षेत्र के टेल्को कॉलोनी में सेक्टर मार्केट रोड नंबर 9 स्थित अपने आवास में फांसी लगा ली। बताते हैं कि सोमवार की रात परिवार के लोगों के साथ खाना खाने के बाद रोहित कुमार अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह परिवार के अन्य सदस्य उठे तो देखा कि रोहित के कमरे का दरवाजा अंदर से ही बंद है। कई घंटे बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने इसे पीटना शुरू किया। काफी पीटे जाने पर भी अंदर से कोई रिस्पांस नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़ने का फैसला किया गया। दरवाजा तोड़ते ही परिवार के लोग हतप्रभ रह गए। सामने रोहित की फांसी के फंदे से लटक रही लाश देखकर परिवार के लोगों की चीख निकल गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।‌‌ बताया जा रहा है कि रोहित कुमार कई दिनों से तनाव में था। पुलिस यह बात पता लगा रही है कि रोहित क्यों तनाव में था और उसने क्यों फांसी लगाई है। मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें-टेल्को कॉलोनी में शादी समारोह में गया परिवार तो चोरों ने घर से जेवरात कर दिए पार

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO