Home > Business > बिष्टुपुर में चूना शाह बाबा की मजार के पीछे गरीबों की बस्ती उजाड़ने पहुंचे टाटा स्टील के बुलडोजर, जमकर हुआ हंगामा

बिष्टुपुर में चूना शाह बाबा की मजार के पीछे गरीबों की बस्ती उजाड़ने पहुंचे टाटा स्टील के बुलडोजर, जमकर हुआ हंगामा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर ‌: बिष्टुपुर में मंगलवार को टाटा स्टील के बुल्डोजर चूना शाह बाबा की मजार के पीछे बसी बस्ती को उजाड़ने पहुंचे। बताते हैं यहां लगभग 100 झोपड़ियां हैं। टाटा स्टील के बुलडोजर और कर्मी पहुंचे तो यहां हंगामा मच गया। महिलाएं विरोध में उतर गईं। इसके बाद टाटा स्टील के कर्मियों पर मारपीट का भी आरोप लगा है। यहां रहने वाले बस्ती के लोगों का कहना है कि वह लोग जब अतिक्रमण हटाए जाने का विरोध कर रहे थे तो उनके साथ मारपीट भी की गई। बिष्टुपुर की बस्ती में हंगामा जारी है। मुखी समाज के अध्यक्ष चेतन चौसा मुखी ने मामले की शिकायत जिला प्रशासन और मुख्य सचिव से की है। यहां से अतिक्रमण हटाने का पहले से कंपनी ने ऐलान किया था। इलाके के लोगों ने इसके विरोध में डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन भी किया था। लोगों का कहना है कि वह यहां लगभग 80 साल से झोपड़ी डालकर रह रहे हैं। उनका कहना है कि अगर यह टाटा स्टील की जमीन है तो ले ले लेकिन जो लोग यहां वर्षों से रह रहे हैं। उनके रहने का कहीं इंतजाम कर दे। कहीं उन्हें जमीन दे दी जा। ताकि वह आशियाना बना कर रहें।
इसे भी पढ़ें-उत्पाद विभाग ने उलीडीह में छापामारी कर 3 अवैध शराब गोदाम पकड़ा, कारोबारियों पर प्राथमिकी दर्ज

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट

Leave a Reply