Home > Crime > एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ की क्राइम मीटिंग, लंबित कुर्की का निष्पादन जल्द करने के निर्देश

एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ की क्राइम मीटिंग, लंबित कुर्की का निष्पादन जल्द करने के निर्देश

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : एसएसपी प्रभात कुमार ने शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग का आयोजन किया। इस क्राइम मीटिंग में सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि वह लंबित कुर्की के मामलों का जल्द निष्पादन करें। जितने भी वारंट लंबित हैं, उनका तामीला कराएं और वारंटियों को पकड़कर कोर्ट के सामने पेश करें। जिन घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ है उन घटनाओं का खुलासा करें। शहर में गश्त बढ़ाएं और छापामारी कर फरार अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजें। एसएसपी ने निर्देश दिया कि बैंक और एटीएम की सुरक्षा का ध्यान दिया जाए। इस क्राइम मीटिंग में सिटी एसपी के विजय शंकर के अलावा सभी डीएसपी और थाना प्रभारी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें-टेल्को थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply