Home > Jamshedpur > मानगो के जवाहर नगर में मकान कब्जा करने के विवाद में युवकों ने एक व्यक्ति पर किया जानलेवा हमला, पहुंची पुलिस

मानगो के जवाहर नगर में मकान कब्जा करने के विवाद में युवकों ने एक व्यक्ति पर किया जानलेवा हमला, पहुंची पुलिस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 9 में मकान कब्जा करने के विवाद में ठेला विक्रेता पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। ठेला विक्रेता मोहम्मद इलियास पर कार और बोलेरो से आए लगभग 20 युवकों ने हमला किया। लाठी और हाकी से मारपीट कर आरिफ उर्फ लल्ला का हाथ तोड़ दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुटे तो हमलावर बोलेरो छोड़कर दूसरी कार से फरार हो गए। घटना की जानकारी मानगो थाना पुलिस को दी गई। मानगो के थाना प्रभारी विनय कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और बोलेरो को जब्त कर लिया है। बोलेरो को पुलिस थाने ले गई है। मोहम्मद इलियास ने बताया कि वह मिठाई का ठेला लगाते हैं। जवाहर नगर रोड नंबर 9 में उनकी 2 कट्ठा जमीन पर दो मंजिला मकान बना हुआ है। यह जमीन उन्होंने साल 2004 में खरीदी थी। इस जमीन पर अब कैफ, मामू, सिंटू और मुस्तकीम कब्जा करना चाहते हैं। वह कई दिनों से धमकी दे रहे थे और बुधवार की रात इन लोगों ने बोलेरो और कार से आकर जानलेवा हमला कर दिया और धमकी दी कि 2 दिन के अंदर मकान छोड़कर नहीं गए तो गोली मार देंगे।
यह भी पढें – बिष्टुपुर में टीएसयूआईएसएल के कर्मचारियों के लिए प्रबंधन व श्रमिक यूनियन के बीच हुआ वेज समझौता, 2024 तक के लिए लागू + वीडियो

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा