Home > Crime > बर्मामाइंस थाना पुलिस ने भोला पांडे पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, देसी पिस्टल व कारतूस बरामद

बर्मामाइंस थाना पुलिस ने भोला पांडे पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, देसी पिस्टल व कारतूस बरामद

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैरेज कॉलोनी में भोला पांडे पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। भोला पांडे पर 18 दिसंबर को फायरिंग हुई थी। इस मामले में पुलिस पहले ही मनोज दास को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों कैरेज कॉलोनी के अजीत गुप्ता व पवन मंडल और ट्रैफिक कॉलोनी के आयुष दास की तलाश कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ओडिशा के जाजपुर में हैं। इस पर छापामारी कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। सोमवार को तीनों आरोपियों को पत्रकारों के सामने पेश कर जेल भेज दिया गया है। सिटी एसपी के विजय शंकर ने बताया कि उनके पास से एक देशी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुआ है।

You may also like
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO

Leave a Reply