Home > Business > चाईबासा की कमिश्नर कोर्ट ने टेल्को वर्कर्स यूनियन कार्यालय के मामले में एसडीओ की कार्रवाई पर लगाई रोक

चाईबासा की कमिश्नर कोर्ट ने टेल्को वर्कर्स यूनियन कार्यालय के मामले में एसडीओ की कार्रवाई पर लगाई रोक

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : चाईबासा की कमिश्नर कोर्ट ने टेल्को वर्कर्स यूनियन कार्यालय के मामले में एसडीओ पीयूष सिन्हा की अदालत में चल रही कार्रवाई की प्रक्रिया पर गुरुवार को रोक लगा दी है। एसडीओ की अदालत में केस ऑर्डर पर फिक्स कर दिया गया था। टेल्को वर्कर्स यूनियन के नेता इसके खिलाफ कमिश्नर के कोर्ट में चले गए थे। कमिश्नर ने मामले की सुनवाई करते हुए एसडीओ कोर्ट में चल रही कार्रवाई पर रोक लगा दी है। कमिश्नर कोर्ट में टेल्को वर्कर्स यूनियन की तरफ से एडवोकेट अभिषेक चौबे, सोमनाथ चक्रवर्ती और रविंद्र साहू ने यूनियन का पक्ष रखा था। गौरतलब है कि एसडीओ कोर्ट में चल रहे इस मामले में तीन वादी हैं। टेल्को वर्कर्स यूनियन की तरफ से आकाश दुबे और हर्ष वर्धन, सेकेंड पार्टी प्रकाश कुमार और थर्ड पार्टी अमलेश कुमार हैं। ‌ टाटा मोटर्स कंपनी टेल्को वर्कर्स यूनियन के कार्यालय को खाली कराना चाहती है। इसी को लेकर यह कार्रवाई एसडीओ कोर्ट में चल रही थी।
यह भी पढें- पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को दी 1932 का खतियान लागू करने की चुनौती, बोले दम है तो लागू करें 1932 का खतियान आधारित स्थानीय नीति व 27% आरक्षण

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा