Home > Jamshedpur > मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर चकाचक होगा मानगो, 30 जनवरी तक साफ सफाई के साथ लाइटें होंगी दुरुस्त

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर चकाचक होगा मानगो, 30 जनवरी तक साफ सफाई के साथ लाइटें होंगी दुरुस्त

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 31 जनवरी को जमशेदपुर में खतियानी जोहार यात्रा के लिए जमशेदपुर में रहेंगे। साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगें। मानगो नगर निगम भी मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी में जुट गया है। मुख्यमंत्री शहर में रहेंगे। हो सकता है कि वह मानगो की तरफ भी आ जाएं। इसलिए, मानगो को चमाचम करने की कवायद शुरू कर दी गई है। नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव ने शनिवार को कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में नगर प्रबंधक भी शामिल थे। उनको निर्देश दिया गया कि हर हाल में 30 जनवरी तक सारा काम खत्म कर देना है। मानगो को चमाचम कर देना है। विशेष अभियान चलाकर साफ-सफाई करानी है। कचरा उठाव करना है। खासतौर से सड़क के किनारे कहीं भी गंदगी न दिखे। यही नहीं मानगो इलाके की सभी खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने का भी निर्देश दिया गया है। ताकि, मानगो जगमग रहे। सफाई करने वाले ठेकेदारों को कहा गया है कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर वह अलर्ट हो जाएं और युद्ध स्तर पर साफ सफाई में लग जाएं। कार्यपालक पदाधिकारी ने चेतावनी दी है कि जिस इलाके में कचरा पाया गया। उस इलाके के ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढें – एमजीएम अस्पताल में बढ़ेगी इलाज की गुणवत्ता, वार्ड में हर समय मौजूद रहेंगे एक डॉक्टर, दो बार दौरा करेंगे सीनियर डॉक्टर

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

Leave a Reply