Home > Crime > वन विभाग ने साकची में जामा मस्जिद के बाद पास पक्षी बेचने वालों के खिलाफ की कार्रवाई, छापामारी में कई पक्षी जब्त, संचालक फरार

वन विभाग ने साकची में जामा मस्जिद के बाद पास पक्षी बेचने वालों के खिलाफ की कार्रवाई, छापामारी में कई पक्षी जब्त, संचालक फरार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : वन विभाग ने साकची पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित पक्षी बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। वन विभाग ने छापामारी कर साकची से कई प्रतिबंधित पक्षियों तोता, मैना, तीतर, बटेर आदि को जब्त किया है। यह छापामारी साकची जामा मस्जिद के पास की गई। छापामारी में वन विभाग के अधिकारी दिग्विजय सिंह भी थे। दिग्विजय सिंह ने बताया कि सरकार के द्वारा पक्षियों को बेचने पर रोक लगाई गई है। लेकिन, फिर भी खुलेआम पक्षी बेचे जा रहे हैं। इसीलिए, छापामारी की गई है। वन विभाग की टीम के साथ दिल्ली से आई एक टीम भी थी और मजिस्ट्रेट भी थे। भारी संख्या में साकची थाना के दरोगा और पुलिस फोर्स भी मौजूद थी। छापामारी के दौरान पशु पक्षी बेचने वाला दुकानदार मनोज कुमार मौके से फरार हो गया। उसके खिलाफ केस दर्ज होगा।
यह भी पढें – पशुपालन विभाग के कर्मियों ने मानदेय देने और नियमित करने की मांग को लेकर साकची में डीसी ऑफिस पर किया प्रदर्शन

You may also like
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल

Leave a Reply