Home > Crime > टाटा नगर रेलवे स्टेशन टीओपी हनुमान मंदिर के विवाद में थाने तक पहुंचा मामला, मंदिर में ताला बंद करने के मामले में परशुराम सेना ने बागबेड़ा थाने में की शिकायत

टाटा नगर रेलवे स्टेशन टीओपी हनुमान मंदिर के विवाद में थाने तक पहुंचा मामला, मंदिर में ताला बंद करने के मामले में परशुराम सेना ने बागबेड़ा थाने में की शिकायत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर में मंगल आरती के समय ताला बंद करने के मामले में परशुराम सेना ने बागबेड़ा थाने में गुरुवार को शिकायत की है। परशुराम सेना के रंजीत कुमार झा ने थाना प्रभारी को दिए आवेदन में कहा है कि परशुराम सेना टाटानगर रेलवे स्टेशन स्थित टीओपी हनुमान मंदिर परिसर में 34 सप्ताह से मंगल आरती और हनुमान चालीसा का पाठ कर रही है। 17 जनवरी को जब वहां मंगल आरती करने परशुराम सेना के लोग पहुंचे तो देखा कि मंदिर में ताला बंद है। इसके बाद परशुराम सेना के लोगों ने मंदिर के बाहर मंगल आरती की। रंजीत झा ने पुलिस को बताया कि इसके बाद 18 जनवरी को जितेंद्र यादव ने उसे फोन कर धमकी दी कि अब कोई मंदिर में आएगा तो उसके साथ मारपीट की जाएगी। रंजीत कुमार झा का कहना है कि जितेंद्र यादव आपराधिक प्रकृति का है। वह कई मामले में जेल जा चुका है। 1 साल के लिए तड़ीपार भी किया गया है। मंदिर परिसर में वह लोगों को नशा कराता है। इसीलिए धार्मिक गतिविधि नहीं करने दे रहा है। रंजीत झा का कहना है कि मंदिर के पुजारी से बागबेड़ा थाने में परशुराम सेना के लोगों पर गलत शिकायत कराई गई है। पुजारी से रुपए छीनने की बात गलत है। पुलिस इसकी जांच करे।
यह भी पढें – बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के हिंदूपीठ के पास स्थापित शिवलिंग हटाने पहुंची टाटा स्टील की टीम का हुआ विरोध, पहुंची पुलिस, हटाया शिवलिंग

You may also like
स्ट्रेचर के इंतजार में ऑटो में तड़पता रहा मरीज, एमजीएम अस्पताल में इलाज से पहले हुई मौत
पोटका चौकीदार हत्याकांड में थाना प्रभारी मनोज मुर्मू लाइन हाजिर, एसएसपी के आदेश पर विभागीय जांच शुरू
गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी पर सेंट्रल सिख नौजवान सभा की सेवा: आशीर्वाद भवन वृद्धा आश्रम में गरम कपड़े व भोजन वितरण
Ghatshila By-Election : झारखंड में साइलेंस पीरियड शुरू, होटल-लॉज में चेकिंग और सुरक्षा हुई कड़ी, 11 को सुबह 7 से 5 बजे तक मतदान+VDO

Leave a Reply