Home > Lifestyle > रांची के होटल चाणक्य बीएनआर में गुरुवार को बनेगी स्वर्णरेखा व खरकाई नदी को साफ सुथरा बनाने की रणनीति

रांची के होटल चाणक्य बीएनआर में गुरुवार को बनेगी स्वर्णरेखा व खरकाई नदी को साफ सुथरा बनाने की रणनीति

रांची में गुरुवार को आयोजित रीवर सिटी एलायंस कांफ्रेंस में भाग लेंगे जमशेदपुर के नगर निकाय
न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर :
जमशेदपुर की लाइफ लाइन कही जाने वाली स्वर्णरेखा और खरकाई नदियों की किस्मत संवरने वाली है। इसे साफ सुथरा और खूबसूरत बनाने का प्लान तैयार हो रहा है। सरकार के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत इसे साफ सुथरा बनाया जाएगा। गुरुवार को रांची के होटल चाणक्य बीएनआर में इसकी रणनीति तैयार होगी। इसके अलावा, झारखंड की अन्य नदियों को भी साफ सुथरा करने की तैयारी चल रही है। इसे लेकर रांची में गुरुवार को रीवर सिटी एलायंस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है। यह कॉन्फ्रेंस गुरुवार को सुबह 11:00 बजे शुरू हो जाएगी। इसमें जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी, जुगसलाई नगर परिषद और मानगो नगर निगम के अलावा आदित्यपुर नगर निगम, धनबाद, गिरिडीह और मेदिनीनगर के भी नगर निकाय के अधिकारी शिरकत करेंगे। इस आयोजन में रांची नगर निगम के अधिकारी भी रहेंगे।
यह भी पढें – जिले में बच्चों की कला के प्रदर्शन के लिए सरकार तैयार करेगी प्लेटफार्म, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने सर्किट हाउस में की मीटिंग

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply