Home > Jamshedpur > धालभूमगढ़ में विवेक व विनय इंटरप्राइजेज में छापामारी कर लिया गया सैंपल, जोहार रेस्टोरेंट की भी जांच

धालभूमगढ़ में विवेक व विनय इंटरप्राइजेज में छापामारी कर लिया गया सैंपल, जोहार रेस्टोरेंट की भी जांच

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : धालभूमगढ़ में खाने पीने की दुकानों में मिलावट की शिकायत मिलने पर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहम्मद मंजर हुसैन ने कई दुकानों में छापामारी की है। एसडीओ के निर्देश पर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने धालभूमगढ़ में विवेक कुमार अग्रवाल की दुकान और विनय इंटरप्राइजेज में छापामारी की। इनके लाइसेंस चेक किए गए। इनके यहां बिक रहे सरसों के तेल का सैंपल लिया गया। धालभूमगढ़ के ही चिरूगोड़ा में मौजूद जोहार रेस्टोरेंट का भी औचक मुआयना किया गया। निरीक्षण के दौरान रेस्टोरेंट का किचन और स्टोर रूम देखा गया। कई मसालों का सैंपल लिया गया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जो सैंपल लिए गए हैं। उनको खाद्य लेबोरेटरी में भेज दिया गया है। दुकानदारों से अपील की गई है कि वह बिना लाइसेंस किसी भी खाद्य पदार्थ की बिक्री नहीं करें। लाइसेंस नहीं पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply