Home > Crime > आजाद नगर में शब्बीर को किया गया सुपुर्द ए खाक, बंद रहीं बावनगोड़ा की दुकानें, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

आजाद नगर में शब्बीर को किया गया सुपुर्द ए खाक, बंद रहीं बावनगोड़ा की दुकानें, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : आजाद नगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 10 में शुक्रवार की रात समाजसेवी व जमीन कारोबारी शब्बीर को गोली मार दी गई थी। कोलकाता में इलाज के दौरान शब्बीर ने रविवार को दम तोड़ दिया। मंगलवार को दोपहर बाद जाकिर नगर कब्रिस्तान में शब्बीर को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया है। शब्बीर की मिट्टी में हजारों लोग शामिल थे। बावनगोड़ा की दुकानें सुबह से ही बंद थीं। इस दौरान परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। परिजनों का कहना है कि पुलिस सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करे। उनका कहना है कि अभी तक नामजद आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। घटना का मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। गौरतलब है कि बावनगोड़ा चौक के पास गुरुवार को एक ऑटो चालक शहबाज को अस्तुरा मार दिया गया था। इस मामले में शब्बीर पीड़ित पक्ष की मदद कर रहे थे। बताते हैं कि इसी को लेकर और कपाली में एक जमीन के विवाद को लेकर उनकी हत्या की गई है।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

2 Responses

  1. Pingback : पोटका थाना क्षेत्र के डोरकासाई के गालुकडीह टोला के युवकों के साथ विद्यालय प्रबंधक के बेटे ने की म

  2. Sergkes

    Нужен качественный ремонт стиральной машины в Москве? Наш сервисный центр предлагает оперативные и профессиональные услуги по ремонт стиральных машин в москве недорого. Присоединяйтесь к нашей группе в Telegram и узнайте больше: https://t.me/s/remont_stiralnyh_mashin_moskve

Leave a Reply