Home > Jamshedpur > साकची में एमजीएम अस्पताल के पास बस ड्राइवर को टक्कर मारने के बाद पलटा ऑटो, दो घायल + वीडियो

साकची में एमजीएम अस्पताल के पास बस ड्राइवर को टक्कर मारने के बाद पलटा ऑटो, दो घायल + वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची में एमजीएम अस्पताल के ठीक सामने शनिवार की रात को एक हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में 2 लोग घायल हुए। दोनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बारे में बता रहे बस ड्राइवर

बताते हैं कि अनीस नाम का ऑटो ड्राइवर अपने आटो पर मानगो के चेपापुल से दो युवकों को बैठाकर साकची जा रहा था। वह दारू के नशे में था और काफी तेज रफ्तार से ऑटो चला रहा था।

यह भी पढें – संसद विद्युत वरण महतो ने चाईबासा जाकर भाजपा की विजय संकल्प रैली में लिया हिस्सा, गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत

एमजीएम अस्पताल के सामने एक बस ड्राइवर रामेंद्र नाथ गोस्वामी पैदल जेल चौक की तरफ जा रहा था। तभी आटो ने ड्राइवर रामेंद्र नाथ गोस्वामी को टक्कर मार दी। इसमें रामेंद्र नाथ गोस्वामी गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद आटो दो बार सड़क पर पलट गई। ऑटो चालक अनीस को भी गंभीर चोट आई है। उसके चेहरे, सर और पैर में गंभीर चोट लगी है।

घटना के बारे में बता रहे हैं होमगार्ड हरे कृष्णा

हादसा होते ही एमजीएम में तैनात होमगार्ड के जवान हरे कृष्णा फौरन मौके पर पहुंचे। उन्होंने गंभीर रूप से घायल बस ड्राइवर रमेंद्र नाथ गोस्वामी और चालक एमडी अनीस को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में इमरजेंसी में भर्ती कराया। होमगार्ड हरे कृष्णा ने बताया कि ऑटो पर बैठे दो युवकों को मामूली मामूली खरोंच आई थी। अधिक चोट नहीं लगी थी। वह दोनों अपने घर चले गए। सड़क हादसे में घायल बस ड्राइवर और ऑटो चालक का एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने ऑटो को जप्त कर लिया है।

घटना के बारे में बता रहा आटो चालक
You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply