Home > Crime > आरआईटी थाना क्षेत्र के मीरूडीह में पुराने विवाद में लाठी-डंडे से लैस आधा दर्जन युवकों ने दो युवकों को मारपीट कर कर दिया घायल+ वीडियो

आरआईटी थाना क्षेत्र के मीरूडीह में पुराने विवाद में लाठी-डंडे से लैस आधा दर्जन युवकों ने दो युवकों को मारपीट कर कर दिया घायल+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र के मीरूडीह में शनिवार की शाम कुछ लोगों ने हमला कर दो युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायलों का नाम पिंटू महतो और आनंद महतो है। बताते हैं कि दोनों एक साथ कहीं जा रहे थे। तभी आधा दर्जन से अधिक युवकों ने लाठी-डंडे से लैस होकर उन पर हमला किया। दोनों को गंभीर चोट आई है। घटना की शिकायत आरआईटी थाने में दर्ज करा दी गई है।

यह भी पढें – राज्य में लागू होगा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट, दोगुनी होगी वकीलों की पेंशन, संवाद कार्यक्रम में हुआ फैसला

पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां इमरजेंसी में दोनों का इलाज चल रहा है। आनंद महतो के परिजन अजय महतो ने बताया कि इन दोनों से हमलावरों का काफी पुराना विवाद था। पहले झगड़ा हुआ था। शनिवार को यह दोनों अकेले जा रहे थे। मौका पाकर उनके साथ मारपीट की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना के बारे में बता रहा परिजन आनंद महतो


You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply