Home > Crime > उलीडीह में डिमना रोड स्थित सर्वोदय पथ निवासी व्यक्ति की कार को लगा दी आग, थाने में शिकायत

उलीडीह में डिमना रोड स्थित सर्वोदय पथ निवासी व्यक्ति की कार को लगा दी आग, थाने में शिकायत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर ‌: उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड पर सर्वोदय पथ के रहने वाले धनंजय पांडे की कार को किसी ने आग लगा दी है। आग जब लगी थी तो किसी ने इसकी जानकारी धनंजय पांडे को दी। इसके बाद वह फौरन कार के पास पहुंचे और आग बुझाई। उन्होंने देखा कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह जल चुका है। कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई है।

यह भी पढें – बिष्टुपुर के लोयोला ग्राउंड में जमशेदपुर डॉग शो का टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्र ने किया उद्घाटन, डॉग्स के करतब देखने उमड़े लोग

धनंजय पांडे ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है। उन्होंने बताया कि वह घर पर सोए हुए थे। तभी रात में लगभग 2:00 बजे पड़ोसियों ने घर आकर बताया कि कार में आग लगी है। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से आग बुझाई गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply