Home > Entertainment > बिष्टुपुर के लोयोला ग्राउंड में जमशेदपुर डॉग शो का टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्र ने किया उद्घाटन, डॉग्स के करतब देखने उमड़े लोग

बिष्टुपुर के लोयोला ग्राउंड में जमशेदपुर डॉग शो का टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्र ने किया उद्घाटन, डॉग्स के करतब देखने उमड़े लोग

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिष्टुपुर के लोयोला ग्राउंड में जमशेदपुर डॉग शो का टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने शुक्रवार की सुबह उद्घाटन किया। डॉग शो का उद्घाटन करने के बाद वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए एमडी टीवी नरेंद्रन ने कहा कि कोरोना कॉल में 2 साल तक डॉग शो का आयोजन नहीं हो सका था।

टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन

जमशेदपुर के लोग डाग लविंग हैं। डॉग शो में देश भर से डाग्स आए हैं। एक से बढ़कर एक करतब दिखाने वाले और अच्छी क्वालिटी के डाग्स हैं।

यह भी पढें – हो​ल्डिंग टैक्स नहीं वसूलने वाला जेएनएसी झारखंड का पहला नगर निकाय

उन्होंने कहा कि दिसंबर से लेकर फरवरी तक का महीना जमशेदपुर के लिए काफी अहम होता है। दिसंबर में टाटा स्टील ने राष्ट्रीय स्तर के गोल्फ का आयोजन किया था।

लोयोला ग्राउंड पर डाग शो

इसके बाद फ्लावर शो हुआ। कार्निवाल होने जा रहा है। क्वाइन एग्जीबिशन हो रहा है। उन्होंने कहा कि डॉग शो के जरिए देश ही नहीं दुनिया भर में जमशेदपुर का नाम हो रहा है। कई जजेस विदेशों से आए हैं।
पहली बार बीगल लैब्राडोर स्पेशलिटी प्रतियोगिता
इस डॉग शो में 430 प्रजातियों के डाग भाग लेंगे। इसमें बीगल स्पेशलिटी शो और लैब्राडोर स्पेशलिटी शो पहली बार हो रहा है। बीगल स्पेशलटी शो में 57 डाग्स और लैब्राडोर स्पेशलिटी शो में 54 डाग्स भाग लेंगे। डॉग शो में मलेशिया, सिंगापुर और साउथ कोरिया से जज आए हैं। डॉग शो में कुत्तों की 43 नस्लें हिस्सा ले रही हैं। इनमें कारवां हाउंड, पश्मी, राज पलायम भारतीय नस्ल हैं।

टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन की पत्नी रुचि नरेंद्रन
You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO

Leave a Reply