Home > Jamshedpur > साकची में सीजीपीसी कार्यालय से गायब चुनाव के नॉमिनेशन पेपर सदस्य गुरुदयाल सिंह के घर में मिले, मचा हंगामा+ वीडियो

साकची में सीजीपीसी कार्यालय से गायब चुनाव के नॉमिनेशन पेपर सदस्य गुरुदयाल सिंह के घर में मिले, मचा हंगामा+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीजीपीसी के कार्यालय में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। सीजीपीसी की कमेटी की मीटिंग गुरुवार को बुलाई गई थी। कमेटी की बैठक हुई। इसमें नगर कीर्तन को लेकर तैयारी पर मंथन किया गया। इसके बाद जब सभी सदस्य चलने लगे तो सीजीपीसी की पांच मेंबरी कमेटी के तारा सिंह ने देखा कि चुनाव के अहम दस्तावेज गायब हैं। उन्होंने कागजात खंगाले तो पता चला कि सीजीपीसी के चुनाव में जो 4 लोगों ने नामिनेशन पेपर दाखिल किए थे।

यह भी पढें- गल्फ में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने और जाली पासपोर्ट बनवाने वाले को साकची पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो फरार+ वीडियो

वह सारे पेपर गायब हैं। इस पर वहां हंगामा मच गया। लोग एक दूसरे से पूछताछ करने लगे। पूछताछ के क्रम में गुरुदयाल सिंह ने कबूल किया कि वह पेपर वह अपने घर ले गए हैं। इस पर तारा सिंह ने उनसे पूछा कि नॉमिनेशन पेपर घर क्यों ले गए हैं। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि वह कागजात घर ले गए हैं। जिसको जो करना है कर ले। बाद में सीजीपीसी कमेटी के एक मेंबर उनके साथ गए और घर से वह कागज लाए गए। लेकिन कागज वापस लाने में सीजीपीसी कमेटी के मेंबर अकेले कार्यालय पहुंचे।

जानकारी दे रहे सीजीपीसी की पांच मेंबरी कमेटी के सदस्य तारा सिंह

उन्होंने बताया कि गुरुदयाल सिंह घर से वापस नहीं आया और कागज देकर उन्हें चलता कर दिया। इसे लेकर काफी हंगामा मचा हुआ है। लोगों का कहना है कि कागजात के साथ फोर्जरी भी हो सकती है। इसकी जांच की जाएगी कि कागजात सही सलामत है या फिर उन में कुछ फेरबदल किया गया है। लोगों का कहना है कि इस तरह कागजात चोरी कर घर ले जाने के मामले में गुरुदयाल सिंह पर कार्रवाई होनी चाहिए।

You may also like
पुराने कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं की बैठक, हाईकोर्ट के आदेश पर चर्चा; पद के दुरुपयोग से बचने की अपील
Jamshedpur News : विद्यामंदिर क्लासेस की VIQ 2026 छात्रवृत्ति परीक्षा शुरू, कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों को 100% तक स्कॉलरशिप का मौका
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह

Leave a Reply