न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो नगर निगम के कर्मचारियों ने बुधवार को मानगो के डिमना रोड और न्यू पुरुलिया रोड पर अभियान चलाया। अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर दुकानदारों से 12 हजार 400 रुपए का जुर्माना वसूला गया। यह वह दुकानदार थे।
यह भी पढें – डिमना डैम में मिले महिला के शव की हुई पहचान, मानगो के आजाद नगर रोड नंबर 4 की है रहने वाली
जिन्होंने सड़क किनारे बिल्डिंग मटेरियल, मोटरसाइकिल आदि रखे हुए थे। कार वर्कशॉप वालों ने भी अपना सामान सड़क किनारे रखा था। इनसे भी जुर्माना वसूला गया। मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि मुख्य सड़क के किनारे सामान रखने पर ट्रैफिक की समस्या उत्पन्न होती है। इसी वजह से यह अभियान चलाया जा रहा है।
Pingback : डिमना डैम में मिले महिला के शव की हुई पहचान, मानगो के आजाद नगर रोड नंबर 4 की है रहने वाली – News Bee