Home > Jamshedpur > आजाद नगर के शाही गार्डन के पास रात में फुटपाथ पर सोने वाली वृद्ध महिला की मौत, नहीं हो सकी पहचान, जांच में जुटी पुलिस+ वीडियो

आजाद नगर के शाही गार्डन के पास रात में फुटपाथ पर सोने वाली वृद्ध महिला की मौत, नहीं हो सकी पहचान, जांच में जुटी पुलिस+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : आजाद नगर थाना क्षेत्र के शाही गार्डन के पास रविवार की सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो इसे देखने के लिए मजमा जुट गया। घटना की जानकारी आजाद नगर थाना पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान कराने की कोशिश की गई। लेकिन, अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। महिला की उम्र 70 साल के आसपास बताई जा रही है।

घटना के बारे में बता रही पुलिस

बताते हैं कि यह महिला शाही गार्डन और सामने स्थित पेट्रोल पंप के आसपास ही रहती थी। यहीं रात में सो जाया करती थी। आसपास मांग कर गुजारा करती थी। माना जा रहा है कि ठंड के चलते उसकी मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
शव मिलने से प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
मानगो नगर निगम ने रैन बसेरा बनाने का दावा किया है। नगर निगम का दावा है कि दाई गुट्टू में महिलाओं के लिए रैन बसेरा बनाया गया है। नगर निगम के अधिकारी दावा करते हैं कि वह रोज रात को अभियान चलाते हैं और जो लोग बाहर फुटपाथ पर सोते हैं।

इसे भी पढ़ें – मानगो नगर निगम ने मानगो में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर दुकानदारों से वसूला 5500 रुपए जुर्माना, अब रोज चलेगा अभियान

उनको रैन बसेरा में ले जाया जाता है। रैन बसेरा में सब सुविधा है। लेकिन आजाद नगर थाना क्षेत्र के शाही गार्डन के सामने शव मिलने से प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खुल गई है। पुलिस ही कह रही है कि महिला की ठंड से मौत हुई है। महिला फुटपाथ पर सोया करती थी। सवाल उठता है कि जब नगर निगम के लोग रोज अभियान चलाते हैं। यह महिला उन्हें क्यों नजर नहीं आई। इलाके के लोगों का कहना है की वृद्ध महिला कई महीने से फुटपाथ पर ही सो रही थी। इससे साफ हो जाता है कि नगर निगम के अधिकारी क्या कर रहे हैं। प्रशासनिक व्यवस्था क्या है। इस तरह के सामाजिक कार्य को अधिकारी हल्के में निपटाने में लगे रहते हैं। नगर विकास विभाग भी सो रहा है। कहा जा रहा है कि अधिकारी उसी काम और योजना में हाथ लगाते हैं जिनमें कुछ फायदा होता है।

You may also like
Jamshedpur Crime : सिदगोड़ा व टेल्को में चोरी व छिनताई को अंजाम देने वाले सात बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार+ VDO
Jamshedpur Bakreed News : बकरीद पर ड्रोन से होगी शहर निगरानी, तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट
Jharkhand Governor : रानी ठाकुर को आरका जैन यूनिवर्सिटी में राज्यपाल ने PHD की उपाधि से नवाजा
Jamshedpur SSP News : जमशेदपुर में दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति ने वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे का किया अभिनंदन

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!