Home > Education > उलीडीह के आदिवासी जनकल्याण हाई स्कूल परिसर की बाउंड्री निर्माण का इलाके के लोगों ने किया विरोध, हंगामे के बाद पहुंची पुलिस

उलीडीह के आदिवासी जनकल्याण हाई स्कूल परिसर की बाउंड्री निर्माण का इलाके के लोगों ने किया विरोध, हंगामे के बाद पहुंची पुलिस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उलीडीह के आदिवासी जनकल्याण हाई स्कूल परिसर की बाउंड्री निर्माण का इलाके के लोगों ने विरोध किया है। इलाके के मुंडा समाज के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि स्कूल के मैदान में ही सामुदायिक शौचालय है।

यह भी पढें – एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में अमर शहीद बाबा जीवन सिंह का शहीदी समागम 17 और 18 दिसंबर को, जुटेगी संगत+ वीडियो

जिसका इस्तेमाल आसपास के लोग करते हैं। उनका कहना है कि इसकी बाउंड्री न की जाए। या फिर आदिवासी जनकल्याण हाई स्कूल की समिति और प्रशासन के लोग मिल बैठकर कोई रास्ता निकालें।

घटना के बारे में बता रहे झामुमो नेता विकास गोप

लोगों का कहना है कि बाउंड्री अगर होती है तो उनके आने-जाने के लिए एक गेट छोड़ा जाए। झामुमो के नेता विकास गोप ने बताया कि इस स्कूल की जमीन सिरका हो ने दान दी थी और उनके पिता समिति में भी थे। उन्होंने कहा कि उनके पिता का भी स्कूल बनाने में योगदान था। वह कमेटी के मेंबर थे। विकास गोप भी कमेटी के मेंबर हैं। लेकिन एक नई कमेटी फर्जी तौर से बना दी गई है।

इसी कमेटी की वजह से सारी परेशानी हो रही है। यही कमेटी मैदान को घेरना चाहती है। विकास गोप ने कहा कि अगर बाउंड्री वाल बनी तो इसका विरोध किया जाएगा। तीर धनुष लेकर आदिवासी मुंडा समाज के लोग इसका विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन मामले की जांच कराए और इलाके के लोगों को सहूलियत दे।

You may also like
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत