Home > Crime > उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 3 के रहने वाले व्यक्ति का अपहरण कर मांगी जा रही पांच लाख रुपए की फिरौती, एसएसपी से शिकायत

उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 3 के रहने वाले व्यक्ति का अपहरण कर मांगी जा रही पांच लाख रुपए की फिरौती, एसएसपी से शिकायत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 3 के रहने वाले सुनील पांडे का अपहरण कर लिया गया है। अपहरण कर बदमाश घरवालों से 5 लाख रुपए की फिरौती मांग रहे हैं। फिरौती के लिए कई बार फोन कर चुके हैं। घटना कि प्राथमिकी पुलिस थाने में दर्ज हो चुकी है। गुरुवार को सुनील पांडे की बेटी परिजनों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची और एसएसपी से पूरी घटना सुनाई।

यह भी पढें – उलीडीह के आदिवासी जनकल्याण हाई स्कूल परिसर की बाउंड्री निर्माण का इलाके के लोगों ने किया विरोध, हंगामे के बाद पहुंची पुलिस

एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उलीडीह थाना प्रभारी को फोन कर सुनील पांडेय की बरामदगी के निर्देश दिए हैं।

घटना के बारे में बता रही अमृत सुनील पांडे की बेटी ज्योति पांडे

सुनील पांडे की बेटी ज्योति पांडे ने ने बताया कि उनके पापा जोजोबेड़ा स्थित न्यूवोको सीमेंट प्लांट में ठेकेदार थे। वह 12 दिसंबर को किसी काम से गए वहां गए थे। लेकिन वह वापस नहीं लौटे।

अपहृत सुनील पांडे की बेटी ज्योति पांडे

13 दिसंबर को उनके पिता के मोबाइल से ही फोन आया। यह फोन दादा के नंबर पर आया था और किसी अज्ञात व्यक्ति ने दादा की पापा से बात भी कराई। पांच लाख रुपए की फिरौती देने की बात कही।

सुनील पांडे की बेटी ज्योति पांडे

इसके बाद फोन कर कहा कि उनके पापा ने पांच लाख रुपए लिए थे। अब उसे 10 लाख रुपए चाहिए। नहीं तो वह पापा की जान मार देंगे। ज्योति पांडे ने बताया कि इसके बाद फोन कर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी जाने लगी। फिर 25 लाख रुपए की फिरौती मांगी जाने लगी। ज्योति पांडे ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर से खोजबीन शुरू की। तो सुनील पांडे की कार स्टेशन पार्किंग में लावारिस हालत में मिली है। सीसीटीवी में देखा तो एक व्यक्ति कार से निकल रहा है। जो बाइक में बैठ कर चला गया। सुनील पांडे गोविंदपुर में घर भी बनवा रहे थे। वहां वह गए थे। कुछ लोगों ने बताया कि वहीं से उनका अपहरण किया गया है। घर से बताओ बचाओ की आवाज आ रही थी।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार