Home > Jamshedpur > मानगो के गांधी मैदान में डीसी विजया जाधव मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बहन अंजली सोरेन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की नशा मुक्ति रैली, साकची में हुआ हुआ समापन

मानगो के गांधी मैदान में डीसी विजया जाधव मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बहन अंजली सोरेन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की नशा मुक्ति रैली, साकची में हुआ हुआ समापन

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो के गांधी मैदान में शनिवार को नशा मुक्त रैली निकली। यह नशा मुक्त रैली गांधी मैदान से निकलकर साकची के बिरसा मुंडा चौक पहुंची। जहां इसका समापन हुआ। रैली में आयोजक ज्यादा भीड़ नहीं जुटा पाए। गांधी मैदान में नशा मुक्त रैली को डीसी विजया जाधव और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बहन अंजली सोरेन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर एसएसपी प्रभात कुमार भी मौजूद थे। सबसे पहले डीसी और अंजलि सोरेन ने गांधी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद नशा मुक्त रैली को वहां से रवाना किया गया।

इसे भी पढ़ें – सीजीपीसी के पूर्व प्रधान गुरुमुख सिंह मुखे के उलीडीह स्थित आवास पर कदमा पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, रेप व अप्राकृतिक दुष्कर्म के हैं आरोपी

इस मौके पर डीसी विजया जाधव ने नशा मुक्त रैली निकालने के लिए इकबाल नामक संस्था को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस सामाजिक कार्य के लिए संस्था आगे आई है। यह बहुत अच्छी बात है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि नशा छोड़ें नशा से अपराध बढता है। समाज से नशा खत्म हो जाए तो अपराध भी खत्म हो जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बहन अंजली सोरेन ने कहा कि यह काफी अच्छी रैली है। इस तरह की रैली हर प्रदेश में निकलनी चाहिए।

You may also like
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार