Home > Crime > जुगसलाई में संदिग्ध परिस्थितियों में हुए विस्फोट में इस्लाम नगर का छात्र घायल, पुलिस कर रही मामले की जांच

जुगसलाई में संदिग्ध परिस्थितियों में हुए विस्फोट में इस्लाम नगर का छात्र घायल, पुलिस कर रही मामले की जांच

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: जुगसलाई में इस्लामनगर का रहने वाला छात्र बुधवार को सुफियान संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हो गया है। संदिग्ध हालात में हुए विस्फोट के बाद सुफियान का दाहिना पैर जख्मी हो गया। चर्चा है कि बम फटने से सुफियान जख्मी हुआ है। जबकि, परिजन अलग कहानी बता रहे हैं। परिजनों का कहना है कि सुफियान कचरा चुनने के लिए शिव घाट गया था। वहां उसे गाड़ी का गियर बॉक्स मिला। वह गाड़ी का गियर बॉक्स जला रहा था।

यह भी देखें – उलीडीह थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर एक दुकान से बदमाशों ने लूट लिए 7000 रुपए, डिमना चौक की तरफ हुए फरार

तभी उसमें विस्फोट हो गया और वह घायल हो गया। लेकिन यह कहानी किसी के गले नहीं उतर रही है। लोगों का कहना है कि छात्र कचरा चुनने उधर क्यों जाएगा। क्योंकि परिजन खुद बताते हैं कि छात्र पढ़ाई करता है और कभी कचरा चुनने नहीं जाता है। हो सकता है कि घर में ही बाइक के गियर बॉक्स को जलाया गया हो या फिर कोई और मामला हो। फिलहाल सुफियान को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घरवालों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शिव घाट का भी जायजा लिया।

घटना के बारे में बता रहा परिजन


You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस