Home > Crime > मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 15 के पास से एक युवक से बदमाश ने की छिनतई, जांच में जुटी पुलिस

मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 15 के पास से एक युवक से बदमाश ने की छिनतई, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 15 के पास से एक युवक मोहम्मद आलम से बाइक सवार बदमाश ने मोबाइल की छिनताई कर ली। घटना को अंजाम देकर बदमाश बाइक से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

इसे भी पढ़ें – सरायकेला के तामुलिया की महिला को आशियाना की फ्लैट मालकिन ने चोरी का आरोप लगा पीटा, पहली मंजिल से नीचे फेंका + वीडियो

पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मोहम्मद आलम ने पुलिस को बताया कि वह जवाहरनगर रोड नंबर 11 में रहता है।‌ ट्यूशन पढ़कर जब घर वापस आ रहा था तभी उसने घर फोन करने के लिए जेब से मोबाइल निकाला। वह नंबर डायल कर ही रहा था।

इसे भी पढ़ें –मानगो थाना पुलिस ने बैकुंठ नगर से ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, 52 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

तभी पीछे से एक स्प्लेंडर बाइक पर सवार बदमाश आया और मोबाइल छीन कर फरार हो गया।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा