Home > Crime > उलीडीह थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत

उलीडीह थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से धनबाद के टाउन थाना क्षेत्र के रहने वाले राहुल कुमार घायल हो गए थे। राहुल कुमार की उम्र 29 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। राहुल कुमार को इलाज के लिए उमा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी मौत हो गई घटना की जानकारी मिलने पर राहुल के परिजन धनबाद से बुधवार को जमशेदपुर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद वापस शहर ले गए हैं।

इसे भी –मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 15 के पास से एक युवक से बदमाश ने की छिनतई, जांच में जुटी पुलिस

राहुल जमशेदपुर में एक कंसलटेंसी में काम करता था और वह हिल व्यू कॉलोनी में किराए पर रहता था। बताते हैं कि रात 1:00 बजे वह पैदल अपने घर जा रहा था। तभी एक अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी‌। रात को घर पर मौजूद पुलिस ने उसे देखा और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply