Home > Jamshedpur > सीजीपीसी चुनाव में भगवान सिंह के नाम पर नहीं बनी सहमति, चुनाव से ही होगा सीजीपीसी के अध्यक्ष का फैसला + वीडियो

सीजीपीसी चुनाव में भगवान सिंह के नाम पर नहीं बनी सहमति, चुनाव से ही होगा सीजीपीसी के अध्यक्ष का फैसला + वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सीजीपीसी कार्यालय में मंगलवार की शाम चारों उम्मीदवारों की बैठक हुई। इस बैठक में भगवान सिंह के नाम पर सहमति बनाने पर मंथन किया गया। लेकिन बात नहीं बन पाई। मंटू और मंदी भगवान सिंह के साथ थे।

साकची स्थित सीजीपीसी कार्यालय में उम्मीदवारों की बैठक

लेकिन महेंद्र सिंह चुनाव कराने पर अड़ गए। उन्होंने जात पात की बात कहते हुए चुनाव लड़ने की बात कही। सीजीपीसी संचालन समिति के नरेंद्र पाल सिंह भाटिया, गुरदयाल सिंह, दलजीत सिंह दल्ली, अमरजीत सिंह और तारा सिंह ने भी समझौता कराने का अथक प्रयास किया। लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई।

साकची स्थित सीजीपीसी के कार्यालय में उम्मीदवारों की बैठक

अंत में निर्णय हुआ कि चुनाव होगा और उसी के बाद सीजीपीसी के अध्यक्ष का फैसला होगा। इसके बाद भगवान सिंह ने कहा कि महेंद्र सिंह जात पात की बात कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ेंसीजीपीएससी के चुनाव में 5 लोगों ने खरीदे थे पर्चे, 4 ने दाखिल किया नामांकन, गुरमुख सिंह मुखे का नहीं दाखिल हुआ पर्चा

इससे समाज एकजुट नहीं होता। बाबा जीवन सिंह का कार्यक्रम तीन गुट के लोग मानते हैं। ऐसे में महेंद्र सिंह जात पात की बात कर समाज के हित में क्या काम करेंगे।

इसे भी पढ़ेंसीजीपीसी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे के एक साथी को फोन पर महिला ने दी मुकदमे में फंसाने की धमकी, गोलमुरी थाने पहुंचे सिख समुदाय के लोग

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार