Home > Jamshedpur > मानगो नगर निगम ने होटल सिटी इन के मालिक को नोटिस जारी कर मांगा बिल्डिंग का नक्शा

मानगो नगर निगम ने होटल सिटी इन के मालिक को नोटिस जारी कर मांगा बिल्डिंग का नक्शा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो नगर निगम ने होटल सिटी इन की एक बिल्डिंग में दरार आने और इसके बाद इसके गिरने की जांच शुरू कर दी है। मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव ने होटल सिटी इन के मालिक विनोद सिंह को नोटिस जारी की है।

यह भी देखें – मानगो में पारडीह के होटल सिटी इन की जर्जर बिल्डिंग देर रात गिरी, प्रशासन ने लगाई थी धारा 144

नोटिस दे कर उनसे बिल्डिंग का मैप और भूमि के कागजात मांगे हैं। बताते हैं कि अभी तक होटल सिटी इन के मालिक ने भूमि के कागजात और बिल्डिंग का नक्शा मानगो नगर निगम में नहीं जमा कराया है। ज्ञात हो कि होटल सिटी इन की एक बिल्डिंग 17 नवंबर को गिर गई थी। इसमें 15 नवंबर को दरार आ गई थी। इसी को लेकर यह जांच चल रही है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply